केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Minister Narayan Rane) को कानूनी नोटिस भेजने के बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे) (Shiv Sena Uddhav Thackeray) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के लिए वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, “मैं मानहानि का केस करने जा रहा हूं और उन्हें लीगल नोटिस भेजा है।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जो पहले शिवसेना में थे, ने मेरे खिलाफ गलत टिप्पणी की और गलत जानकारी फैलाई और मुझे विश्वास है कि अदालत एक ऐसी जगह है जहां न्याय काम करेगा और सच्चाई सामने आएगी।



































