Tecno Spark 8P: अगर किसी महंगे फोन के फीचर्स कम कीमत में मिलते हैं, फिर ऐसे मौके को कौन जाने देगा? अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि स्मार्टफोन ब्रांड Tecno एक नया स्मार्टफोन Tecno Spark 8P मार्केट मे लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन कम कीमत में कुछ ऐसे फीचर दे रहा है जो आपको आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोन में मिलते हैं।
Tecno Spark 8P लॉन्च
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आधिकारिक तौर पर Tecno Spark 8P के लॉन्च की जानकारी सामने आ गई है। Tecno Mobile India ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च को ट्विटर और फेसबुक पर टीज किया है। फिलहाल यह पता चला है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
टेक्नो स्पार्क 8पी की कीमत
इस स्मार्टफोन के फीचर्स तो कमाल के हैं लेकिन जो चीज लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है वो है इस फोन की कीमत। आपको बता दें कि Tecno Spark 8P को पिछले साल नवंबर में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था और वहां इसकी कीमत PHP 7,499 थी। इसके मुताबिक इस फोन को भारत में 10 से 11 हजार रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
टेक्नो स्पार्क 8पी के फीचर्स
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर में, बताया गया है कि Tecno Spark 8P 7GB रैम के साथ आने वाला है। इसका मतलब है कि 4GB रैम के साथ यूजर्स को वर्चुअल रूप से 3GB RAM बढ़ाने का मौका मिलेगा। इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है जिसमें मुख्य सेंसर 50MP का होगा। इसके अलावा आधिकारिक तौर पर इस फोन के किसी भी फीचर का खुलासा नहीं किया गया है।
टेक्नो स्पार्क 8पी के स्पेसिफिकेशन
Tecno Spark 8P के ग्लोबल वेरिएंट में 6.6 इंच का FHD+ डॉट नॉच डिस्प्ले, 1080×2408 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 480ppi की पिक्सल डेनसिटी है। फिलीपीन वेरिएंट MediaTek Helio G70 SoC प्रोसेसर पर काम करता है। Tecno Spark 8P के ग्लोबल वेरिएंट में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है।



































