एक तरफ भारतीय शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) इस समय मलेशिया ओपन 2022 में हिस्सा ले रही हैं तो वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। आपको बता दें कि पीवी सिंधु आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपना डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
पीवी सिंधु का वायरल वीडियो
शटलर पीवी सिंधु का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीवी सिंधु सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘हेड, शोल्डर, नीड्स एंड टोज’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस डांस में पीवी सिंधु की मस्ती और मुस्कान लोगों को दीवाना बना रही है। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की जेगिंग्स पहनी हुई है। साथ ही इसे प्रिंटेड क्रॉप टॉप और प्रिंटेड लूज ओपन शर्ट के साथ कैरी किया गया है। सिंधु ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है, उसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि ‘वो करो जो आपको सच में खुशी देता है’। पीवी सिंधु का ये वीडियो सोशल मीडिया पर और खबर लिखे जाने तक तेजी से वायरल हो रहा है. इसे 66 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं फैन्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा ‘ब्यूटीफुल डांस पीवी’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘आप जो भी करते हैं हमें अच्छा लगता है.’
पीवी सिंधु इस समय मलेशिया ओपन 2022 में भाग ले रही हैं। बता दें कि सिंधु 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड सहित ओलंपिक और बीडब्ल्यूएफ सर्किट जैसे विभिन्न टूर्नामेंटों में कई पदक जीत चुकी हैं।



































