देश में एक और जहा कोरोनावायरस से संक्रमित लोगो की सख्या बढ़ रही है। वही मध्य प्रदेश की सीमा से लगे छ्त्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के कारण वहां के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है. इसी कारन कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए छ्त्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में 15 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली 10वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं. आगे का फैसला समय के अनुसार लिया जाएगा.
वही छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में आज शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा. एवं दुर्ग जिले में 6 अप्रैल से ही लॉकडाउन है. रायपुर में आज शाम से और राजनांदगांव, बेमेतरा और बालोद जिले में शनिवार शाम से लॉकडाउन लगाया जाना है.



































