भारत के अलावा दुनिया के कई इतिहास आज यानि 14 अप्रैल ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं.यही औ दिन जब संविधान निर्माता डा. भीम अंबेडकर का जन्म हुआ.पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद और राहुल गांधी ने उनके जन्मदिन पर आज याद किया और श्रद्धांजलि दी.
बता दें कि भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में आज ही के दिन मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. वर्ष 1990 में बाबा साहेब को मरणोपरांत भारत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न” से सम्मानित किया गया.
आज बुधवार मतलब 14 अप्रैल, 2021 पूरा भारत देश संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर याद कर रहा है.देश के कई बड़े नेताओ ने बाबा साहेब को नमनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.PM मोदी ने उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और ट्वीट कर कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन.मुख्यधारा में लाने के लिए समाज के वंचित वर्गों को उनका संघर्ष एक मिसाल बना रहेगा.
वही भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा की उनके विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारें. डॉ आंबेडकर ने समतामूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अंबेडकर को याद किया और कहा की बाबा साहेब ने देश को हमेशा प्रगति के पथ पर बनाए रखने के लिए कठिन सवाल पूछे.जिससे देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ने में मदद मिली.’

































