गुरुवार शाम को चुनाव आयोग ने कहा की विधानसभा चुनाव के आखिरी दो चरण में किसी भी प्रकार की पैदल मार्च या रोड शो और सार्वजनिक रैली नहीं किया जा सकेगा.
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए प्रचार पर रोक लगा दी है. और जनसभा में सिर्फ 500 लोगों को की अनुमति होगी
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते हुए 24 घंटों में तीन लाख हो गई है. कलकत्ता हाईकोर्ट की ओर से कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते समुचित कदम उठाने के आदेश के कुछ घंटों बाद चुनाव आयोग ने यह घोषणा की है. इसके साथ ही रोड शो के रैली के आदेश रद्द माने जाएंगे.
कोर्ट उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया था कि चुनावी रैलियां, के चलतेसुपर स्प्रेडर इवेंट’ बन सकती हैं.हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग को लेकर सख्त रुख दिखाया.कोर्ट का कहना था की चुनाव आयोग इस मामले में अधिकार होने के बाद भी पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है.
PM मोदी ने देश में कोरोना स्थिति के लिए बैठक के चलते शुक्रवार की अपनी बंगाल यात्रा रद्द कर दी है. मोदी के बंगाल दौरे को रद्द किए जाने के बाद बीजेपी के सभी बड़े नेताओ ने पश्चिम बंगाल की रैलियां भी रद्द हो गई है. गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैलियां रद्द की गई हैं.


































