फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने करियर में 250 से 300 फिल्में की होंगी।लेकिन क्या आप जानते है हिंदी सिनेमा जगत एक कलाकार ऐसी भी रही हैं जिन्होंने फिल्मो में 1000 से ज्यादा फिल्में की हैं। इस हीरोइन का नाम है मनोरमा जो साउथ फिल्मों की टॉप सुपरस्टार रहीं। आची’ के नाम से मशहूर मनोरमा साउथ फिल्मों की टॉप कॉमेडियन रहीं।
मनोरमा ने अपने जीवन में 1500 फिल्में और 5000 से ज्यादा स्टेज शोज किए। ‘इसके अलावा कई टीवी शोज में भी मनोरमा ने अपना जौहर दिखाया।1500 से ज्यादा फिल्मो में काम करने के लिए मनोरमा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है । मनोरमा ने साउथ फिल्मों में सफलता का ऐसा करिश्मा दिखाया कि सभी ने सलाम किया।
मनोरमा ने एक स्टेज आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत किया। उनके हालत उस समय कुछ ठीक नहीं थे मां के बीमार होने की वजह से मनोरमा को सिर्फ 11 साल की उम्र में ही अपना स्कूल छोड़ दिया , जिसके बाद वो घरों में नौकरानी का काम करने लगीं।लेकिन 12 साल की उम्र में मनोरमा और उनके परिवार की तब कायापलट हो गई जब उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया।
मनोरमा के एक्टिंग का जो सिलसिला शुरू हुआ वो 2013 तक यूं ही चलता रहा। इस बिच उन्होने ने कई फिल्मों में कई गाने भी गाए जो जबरदस्त हिट रहे, लेकिन स्टारडम का ये सफर उस वक्त थम गया जब मनोरमा बीमार हुईं। और 2015 में उउनका निधन हो गया उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनकी मौत से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। मनोरमा इस दुनिया से चली गईं लेकिन आज तक उनके जैसा कोई स्टार नहीं जन्मा।



































