बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव से शादी 2005 में हुई थी और अब 15 साल बाद अलग हो गए हैं.दोनों के एक बेटा आजाद भी है.जिसका जन्म सरोगेसी से हुआ है.किरण राव आमिर खान की दूसरी पत्नी ही उनकी पहली शादी रीमा दत्ता से हुई रीमा दत्ता और आमिर खान के एक बेटा और बेटी है.
किरण राव की मुलाकात आमिर खान से आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान के दौरान हुई थी. ‘लगान’ फिल्म में किरण राव असिस्टेंट डायरेक्टर थीं.दोनों ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर अपने तलाक की जानकारी दी है.अपने वक्तव्य में कहा है इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हँसी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है.
अब हम अपने जीवन में एक नए पड़ाव की और बढ़ना चाहेंगे,अब पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में.हमने कुछ समय पहले एक प्लांड सेपरेशन शुरू किया था अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं हम अपने बेटे आजाद के माता-पिता है और माता पिता बनकर हि परवरिश मिलकर करेंगे.
हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम भावुक महसूस करते हैं. हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि – हमारी तरह – आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफ़र की शुरुआत के रूप में देखेंगे.



































