देश के अनेक राज्यों में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। ऐसा ही कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए अगले 14 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। ये लॉकडाउन मंगलवार रात 9 बजे से लागू होगा। येदियुरप्पा सरकार ने इसे ‘क्लोज डाउन’ बताया है। इस दौरान सिर्फ कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग और एग्रिकल्चर सेक्टर को ही अनुमति होगी।
येदियुरप्पा ने राज्य के सभी व्यस्क नागरिकों को फ्री वैक्सीन लगाए जाने का ऐलान किया है। कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 34 हजार से अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं।
सीएम येदियुरप्पा ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए अगले 14 दिनों के लिए राज्य में ‘क्लोज डाउन’ की घोषणा की है। आवशयक सेवाएं सुबह 6 से 10 बजे तक खुली रहेंगी।



































