नेता प्रतिपक्ष और उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा का आज सुबह गंभीर हालत में दिल्ली के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।उनके निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इंदिरा के निधन की पुष्टि की है।इंदिरा हृदयेश की निधन पर सूंपर्ण राजनीतिक जगत में शोक व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में उन्हें हार्ट अटैक आया।सदन कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गईं थीं। और अचानक यहाँ उनकी तबीयत अधिक ख़राब हो गई । बाद में अस्पताल में एडमिट किया गया । जहां उनका निधन हो गया।कुछ समय पहले ही नेता इंदिरा कोरोना वायरस से ठीक हुई थी उनकी हार्ट संबंधी सर्जरी भी हुई थी। उनके बेटे सुमित भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके शव को उत्तराखंड ले जाने की तैयारी हो रही है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा दिल का दौरा पड़ने से निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने दिवंगत डॉ. इंदिरा आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा हृदयेश ने दिल से ने पिछले चार दशक से यूपी से लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाई। वे एक कुशल प्रशासक, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व संसदीय ज्ञान की जानकार थीं।



































