ओडिशा के एक अस्पताल में एक कोरोना मरीज अपने अस्पताल के बेड से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की परीक्षा की तैयारी करते हुए देखा गया.
आईएएस ऑफिसर विजय कुलंगे ने इस तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में आप देख सकते है मरीज ने मास्क और चश्मा लगाकर पढ़ाई कर रहा है.उसके बेड पर कुछ किताबे औरकैलकुलेटर रखा हुआ है. अस्पताल के तीन लोग उस मरीज के पास पीपीई किट पहनकर खड़े है और मरीज से बात कर रहे है
बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का गंजम जिले के जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर विजय कुलंगे ने दौरा किया यह तस्वीर तब ली गई थी कुलांगे ने ट्विटर पर इस तस्वीरको शेयर करते समय उन्होने रोगी के समर्पण की प्रशंसा की. उन्होने लिखा की ‘सफलता संयोग नहीं है. आपको समर्पण की आवश्यकता है.’
कुलांगे ने कहा की मैंने कोविड अस्पताल का दौरा किया और इस व्यक्ति को सीए परीक्षा का अध्ययन करते पाया. आपका समर्पण आपको अपना दर्द भुला देता है. आज सुबह इस तस्वीर को तस्वीर को शेयर करते ही माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर 10 हजार से अधिक ‘लाइक’ मिले हैं.
कई ट्विटर यूज़ करने वालो ने ने कोविड से जूझते हुए सबसे कठिन परीक्षा की तैयारी करने वाले व्यक्ति की प्रशंसा की. वही एक ट्विटर यूजर ने लिखा,यह अच्छा है कि वह पढ़ाई कर रहे हैं और आशावाद नहीं खो रहे हैं.इस यूजर ने कहा की इस मरीज को आइसोलेशन के लिए कहनाचाहिए किसी दूसरे जरुरत मंद यह बेड दे देना चाहिए.
एक अन्य ने कहा, वह घर में आइसोलेट रहने लायक दिख रहे हैं. बिस्तर को अधिक जरूरतमंदों को दिया जाना चाहिए.



































