देश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलो को देखते हुए सरकारें अपनी अपनी तरफ से महामारी को रोकने हेतु निरन्तर कार्य कर रही है। इस महामारी ने देश में इस बार फिर गंभीर रूप अख्तियार कर लिया है। प्रतिदिन कोरोना के मामलें नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए विभिन्न राज्य एतिहाती कदम उठाये है । दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र और पंजाब समेत कई राज्य सरकारों ने सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। दिल्ली में अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है। गुजरात सरकार ने भी तीस अप्रैल तक बीस प्रमुख शहरों में शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाने की घोषणा कर दी है। वहीं, पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू किया है।
पंजाब सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू लागू किया है , राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू किया है। जो अब ३० अप्रैल तक है। राज्य में सभी राजनीतिक सभाओं पर भी प्रतिबंध लगाया है।लोगो को रेस्टोरेंट और होटलों में बैठकर खाने की इजाजत नहीं नहीं है। हालांकि खाना पैक कराने की सुविधा जारी रहेगी। आगामी आदेश तक राज्य में स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे



































