जन्माष्टमी का त्योहार हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही धूम धाम से मनाया जायेगा इस साल जन्माष्टमी 30 अगस्त को है। इस दिन के लिए लोग तैयारियों में जुट गए हैं। जहां एक तरफ लोग अपने घर, अपनी सोसायटी में जन्माष्टमी का त्योहार मनाने का प्लान बना रहे है वहीं मथुरा से लेकर वृंदावन तक जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
सभी तैयारियों के साथ ही कृष्ण कन्हैया को भोग लगने वाली भोग सामग्री को लेकर भी तैयारियां जारी हैं। वैसे तो आज के दौर में लोग बाजार से ही चीजें खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस जन्माष्टमी घर पर ही झटपट तरीके से कान्हा को भोग लगाने के लिए सामग्री तैयार कर सकते हैं, जिसमें आटे की पंजीरी, सफेद मक्खन और माखन मिश्री होती है। तो चलिए जानते हैं इनकी रेसिपी के बारे में।
आटे की पंजीरी
ये चीजें चाहिए:- घी-काजू-बादाम-आटा-चीनी।
ऐसे करें तैयार-सबसे पहले आपको एक बर्तन लेना है और फिर इसमें घी गर्म करना है और अब इस घी में आटा डालकर अच्छे से भूल लें-आटे को तब तक भूनते रहें, जब तक कि ये हल्का ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इसे ठंडा करके इसमें चीनी, बादाम, काजू मिला लें और आपकी आटे की पंजीरी तैयार है।
सफेद मक्खन
ऐसे करे तैयार -घर पर दूध में लगने वाली मलाई को आपको इकट्ठा करना है और मक्खन बनाने से पहले मलाई को बाहर निकाल लें।लकड़ी की मदानी या फूड प्रोसेसर की मदद से मक्खन और छाछ को अलग कर लें, जिसके बाद आपका मक्खन तैयार है और आप इसे भगवान कृष्ण को भोग लगा सकते हैं।
माखन मिश्री रेसिपी
क्या चीजें चाहिए -दही-पानी-मिश्री-पिस्ता-ब्लेंडर।
ऐसे करें तैयार-आपको सबसे पहले एक बर्तन में दही डालना है और मथनी या फिर ब्लेंडर की मदद से इसे फेंटते जाएं। फेटने के दौरान निकलने वाले मक्खन को अलग रख लें और इस दौरान दही में थोड़ा-थोड़ा करके पानी जरूर डालते रहें।-दही से जब मक्खन पर्याप्त मात्रा में निकल जाए, तो रूक जाएं और निकाले गए मक्खन में मिश्री और पिस्ता डालकर मिला लें और अब आपका माखन मिश्री पूरी तरह तैयार है, आप इसे कान्हा को भोग लगा सकते हैं।



































