भारत की राजधानी दिल्ली की सरकार ने शनिवार को लॉकडान को 14 जून की सुबह पांच बजे तक आगे बढ़ाते हुए कोरोना महामारी के लगातार घटते मामलों के बीच आज से अनलॉक-2 के अंतर्गत थोड़ी रियायत दी जाएगी। सुबह 5 बजे से आधी क्षमता के साथ पटरियों पर मेट्रो चलेगी और गली-मोहल्ले की सभी दुकानें ,बड़े बाजार, और मॉल की दुकानें सम-विषम के आधार पर खोली जाएगी निजी व सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी आएंगे
दिल्ली पुलिस ने कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।इस अनलॉक-2 के अंतर्गत कुछ रियायतें देने की घोषणा की थी। सोमवार से शुरू अनलॉक-2 के लिए स्थानीय निकायों के कर्मचारी ने साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन में जुटे थे ।दिल्ली व्यापारियों ने भी अपनी दुकाने खोलने के लिए दुकानों की सफाई की और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए अपने दुकानों के सामने गोल घेरे बनवाए
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बाजार, मॉल और शराब की दुकानों के नजदीक काफी भीड़ जुट जाती है इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती पालन किये जाने के लिए बाजारों के व्यापार मंडल अध्यक्षों को भी अनलॉक के नियम समझाए गए हैं।दुकानदारों को आवागमन के लिए लेना होगा पास बाजारों में सुबह 10 से रात 8 बजे तक हीखरीदारी करना है और दुकानों के बाहर डिस्टेंसिंग के लिए घेरे
अनलॉक-2 के लिए दक्षिण पूर्वी जिले के एक पुलिस अधिकारी बताया कि 50 टीमों का गठन किया गया है जो ऐसे स्थान पर नजर रखेगी जहा भीड़ भाड़ ज्यादा होती हैं।इसके अलावा लाजपत नगर मार्केट के लिए अलग से 10 टीमें तैनात की गई हैं।वही उ पूर्वी जिले के एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभाग के अधिकारियों व सिविल डिफेंस वर्करो को मौजूदगी वाली 34 टीमें क्षेत्र में उतारी गई हैं।
डीएमआरसी ने रविवार को कहा कि सोमवार से मेट्रो ट्रेन में सफर किया जा सकेगा और यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग पालन करना होगा ,मास्क पहनकर रहना होगा ऐसे नहीं किये जाने पर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। पहले दिन आधी संख्या में ट्रेन चलेगी और 5 से 15 मिनट के अंतर पर चलेगी लेकिन बुधवार से और ज्यादा ट्रेनों को ट्रैक पर चलाया जायेगा ।
जिम, स्पा, सैलून, एंटरटेनमेंट पार्क, वाटर पार्क, पब्लिक पार्क और गार्डेन, एसेंबली हॉल,ऑडिटोरियम ,साप्ताहिक बाजार, कोचिंग व अन्य शिक्षण संस्थान, सिनेमा हॉल, थिएटर, रेस्तरां, ब्यूटी पार्लर और स्विमिंग पूल ये नहीं खुलेंगे



































