अक्सर लोग अपनी फटी एड़ियों से परेशान रहते है और कई इलाज करने के बाद भी उनकी समस्या ख़त्म नहीं होती है फड़ी एड़ियां न केवल दिखने में बेकार बल्कि इलाज न करने पर ये दर्दनाक भी हो सकती हैं। फटी एड़ियों की देखभाल के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं।
आप अपने पैरों के लिए गर्म पानी में एसेंशियल ऑयल (लैवेंडर, यूकेलिप्टस या पेपरमिंट की कुछ बूंदों के साथ सेंधा नमक मिलाने से आपके पैरों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
इस उपाय को रोजाना 5 मिनट के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू के आधे टुकड़े और 3 चम्मच चीनी की जरूरत होगी। अब नींबू को चीनी में डुबोएं और एड़ियों पर रोजाना तब तक स्क्रब करें जब तक कि सभी दाने त्वचा में पिघल न जाएं। इसे सूखने दें और पानी से साफ करें।
एलोवेरा जेल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। फटी एड़ी के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने पैरों को अच्छे से साफ करें और ताजा एलोवेरा जेल को अच्छे से लगाएं।
यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।



































