प्रदूषण, रसायन, मौसम और स्टाइलिंग तकनीक बालों पर विपरीत असर डालते है। इनके अलावा, कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण भी बालों की सेहत पर असर पड़ता है। यही कारण है कि अब बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखना एक चुनौती पूर्ण कार्य बन गया है। इस चुनौती को पर्याप्त पौष्टिक आहार की मदद से दूर किया जा सकता है, क्योंकि पोषक तत्वों की कमी बालों को बेजान और रूखा बना सकती है।आइये जाने कुछ पौष्टिक आहार के बारे मे
फलियां
स्वस्थ बालों के लिए आहार में बीन्स ,जो प्रोटीन का बेहद अच्छा स्रोत है । इसलिए, बालों को घना और मुलायम बनाने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। बीन्स में विटामिन बी, ई, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम भी होता है। ये सभी पोषक तत्व बालों के लिए जरूरी माने जाते है।
धनिया
धनिये की पत्तियों में प्रोटीन, आयरन, विटामिन-ए और विटामिन-सी पाए जाते हैं। इसलिए, इसे बालों के पौष्टिक आहार माना जाता है। ये सभी पोषक तत्व बालों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। विटामिन-सी बालों को फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान जैसे सफेद बाल और बालों के झड़ने से बचा सकता है। इसके अलावा, विटामिन-सी आयरन को अवशोषित करके बालों को झड़ने से रोक सकता है ।
शतावरी
शतावरी में फोलेट, विटामिन-के, सी, ए, ई, बी और आयरन से भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई, फोलेट और आयरन बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं। विटामिन-ई बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, तो वहीं फोलेट बालों को चमकदार बनाता है। इसके अलावा, आयरन झड़ते बालों को रोकते हुए इनकी ग्रोथ में मदद कर सकता है ।



































