कोरोना महामारी ने सारे लोगो को डराए दिया है. दूसरी लहर का प्रकोप कम हुआ है पर तीसरी लहर की आशंका ने लोगों को डरा दिया है. इस महामारी का एक उपाय नजर वैक्सीनेशन ही आ रहा है. . इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी शामिल हो गए है. उन्होंने पहली डोज लेने की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर दी है.
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के टीके की पहली खुराक ले ली है. वरुण ने यहां सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में टीके की पहली खुराक ली. वरुण (34) ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर टीकाकरण केन्द्र की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैंने टीके की पहली खुराक ले ली है, इसके लिए चिकित्सकों का शुक्रिया.’’



































