आज भी अधिकांश गांवों में गर्मियों में पानी पीने के लिए मटके का पानी का उपयोग किया जाता है। पर आज गावो में भी फ्रीज़ का उपयोग हो रहा है घर के बड़े-बुजुर्ग भी हमेशा मटके का पानी पीने की ही सलाह देते हैं। गर्मी के मौसम में मटके का पानी जितना ठंडा और सुकूनदायक लगता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी होता है।
मटके का पानी पीने के यह लाभदायक फायदे –
मटके का पानी पीने से शरीर टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन बढ़ता है मटके का पानी पीने से मेल हार्मोन (टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन) का स्तर काफी बढ़ता है। प्रतिदिन मटके का पानी पीने से आपके अंदर रोग प्रतिरोधक की क्षमता बढ़ेगी।
जलन और एसिडिटी दूर करने में सहायक
मटके के पानी में अलकलाइन के गुण मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से हमारे शरीर का PH बैलेंस बना रहता है। मटके का पानी रोजाना पीने से कब्ज, पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
पानी को करता है शुद्ध
इसमें मृदा में पानी को साफ करने के गुण भी होते हैं जो पानी की अशुद्धियों को दूर करते हैं और लाभकारी मिनरल्स प्रदान करते हैं। शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर ,प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनती है ।
पाचन की क्रिया बेहतर बनाने में मदद करता है।
मिट्टी के घड़े का पानी का तापमान सामान्य से कुछ ही कम होता है जो ठंडक तो देता ही है, चयापचय या पाचन की क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
मटके का पानी गर्मियों में रहेगा कूल –
अगर आप मटका खरीदने लेने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि मटका पूर्ण रूप से से पका हुआ हो, कहीं से भी चटका हुआ न हो।
- जब आप मटका लेकर आएं तो उसे पहली बार ठंडे पानी में धो लें,
- मटके में पानी भरने से पहले आप जूट की बोरी या फिर मोटा कपड़ा गीला कर इसके चारों तरफ लपेट लें। फिर उसमें पानी भरें। इससे मटके का पानी ज्याद देर तक ठंडा रहेगा।
- मटके को किसी छायादार जगह पर ही रखें ताकि उसका पानी सारे दिन ठंडा रह सके।



































