मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है. प्रतिदिन नए केस सामने आ रहे हैं एवं मरीजों की मौतें भी लगातार हो रही हैं. इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना से मरने वालों के परिजनों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में कोरोना से मरने वालों के व्यक्ति के परिवार को सरकार 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देगी. वर्चुअल तरीके से विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी को मजबूत बनाने के लिए सभी विधायकों को निर्देश दिए.



































