महाराष्ट्र में लाॅकडाउन व सख्ती का सकारात्मक अच्छा असर सामने आने लगा है। सोमवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 48,700 नए केस मिले हैं। बीते दिनों ये 60 हजार से अधिक हो गए थे। बीते 24 घंटे में राज्य में 71,736 मरीजों की छुट्टी दी गई और 524 की मौत हो गई।
मुंबई में भी लगातार नए मामले कम हुए हैं। सोमवार शाम को आई रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 3876 नए कोविड मामले सामने आए एवं 9150 लोग स्वस्थ हुए। मुंबई में भी पहले रोज नए मामले पहले पांच हजार से अधिक मिल रहे थे, जो अब घटने लगे हैं।



































