गर्म, आर्द्र और गीला मौसम सूक्ष्म जीवों के प्रजनन के लिए अनुकूल होता है जिससे इनकी संख्या में बढ़ोतरी बहुत बढ़ता से होती है। इससे कई तरह के श्वसन तंत्र के रोग और त्वचा में इंफेक्शन का खतरा भी होता है।
आइये जाने कुछ उपाय
जो लोग बीमार हैं उनसे पास जाने से बचना चाहिए ।
घर या किसी भी जगह जैसे-गमले, कूलर, छत आदि पर पानी भरा न रहने दे ।
इस मौसम में सुरक्षित और साफ पानी पिएं।
चुकी इस मौसम में इन्फेक्शन का खतरा अधिक होता है इस लिए ,उचित स्वच्छता बनाए रखें और खाने को ठीक तरीक से पकाएं।
नियमित अंतराल पर हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
घास वाले क्षेत्रों में जाते समय जूते, लंबी पैंट, मोजे और लंबी आस्तीन वाली शर्ट पहनें। साथ ही जितना हो सके ऐसी जगह जाने से बचने की कोशिश करें।
बगीचे में कीटनाशक का इस्तेमाल करें ताकि सूक्ष्म जीव वहां पनपने न पाएं।
इसके साथ ही हेल्दी हैबिट्स डेवेलप करें जैसे- शारीरिक रूप से सक्रिय रहें, भरपूर नींद लें, स्ट्रेस मैनेज करें, पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें और पौष्टिक आहार लें।



































