आज 21 जून, यानि विश्व संगीत दिवस है । यह दिन का प्रारम्भ सन 1982 में फ्रांस में हुई थी जिसका श्रेय तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री श्री जैक लो को जाता है दरअसल फ्रांस में संगीत का प्रचलन ज्यादा है वह का हर दूसरा व्यक्ति संगीत से किसी-न-किसी माध्यम से जुड़ा हुआ है, फिर ,चाहे वह गाता हो या कोई वाद्य बजाता हो, संगीत चाहे शास्त्रीय हो या सुगम, देशी हो या विदेशी।
फ्रांसीसियों की संगीत के प्रति लगन को देखते हुए 21 जून 1982 को आधिकारिक रूप से संगीत-दिवस की घोषणा हुई थी पर अब यह पुरे विश्व में मनाया जाने लगा है। फ्रांस में यह संगीतोत्सव न सिर्फ़ एक 21 जून को मनाया जाता है प्रतिदिन नए-नए अनेक कार्यक्रम होते हैं, म्यूज़िक-रिलीज़, सी डी लॉन्चिंग, कोंसर्ट इत्यादि और 3 दिन पहले से तो न सिर्फ सारे सभागृह बल्कि सड़कें तक आरक्षित हो जाती हैं।



































