कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल जैसे इस साल भी अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है लेकिन पहले के जैसे आज भी रीतिरिवाज अनुसार पारंपरिक पूजा अर्चना व दूसरे अध्यात्मिक गतिविधियां सांकेतिक तौर पर की जाएंगी. वहां उपस्थित सभी लोगों ने भोले बाबा से दुनिया भर में मानवता को कोरोना महामारी से बचाने के लिए प्रार्थना की.श्री अमरनाथ यात्रा के लिए गुरुवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में भवन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पहली पूजा अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी सीईओ नितीश्वर कुमार ने की . इनके अलावा आईएफएस अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनूप कुमार सोनी सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे. अच्छे से सुबह और शाम की आरती में शामिल होने के लिए काबिल बनाया जाय . इससे उन्हें यात्रा और जोखिम से बचने के साथ-साथ उनके दर्शन करने में मदद मिलेगी.
बैठक में बताया गया कि श्राइन बोर्ड ने पवित्र गुफा से आरती के सीधे प्रसारण के लिए वर्चुअल और टेलीविजन तंत्र स्थापित किया है.वही उपराज्यपाल ने कहा, ‘लोगों के जिंदगी बचाना अधिक महत्वपूर्ण है इसलिए इस साल तीर्थयात्रा को बड़े स्तर करना सही नहीं है श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड लाखों भक्तों की भावनाओं को समझता है और उनका सम्मान करता है. बोर्ड पवित्र गुफा मंदिर से सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण जारी रखेगा.’ उन्होंने पहली पूजा और समाप्त पूजा जैसे महत्वपूर्ण और पवित्र दिनों में कोरोना के नियमो का पालन करने पर जोर दिया.उन्होंने कहा कि आरती करने के लिए गुफा मंदिर में जाने वाले संत कोविड के उचित व्यवहार का पालन करेंगे.



































