पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. आज विधानसभा 34 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बार वोटिंग साल 2016 के अपकेशा कम हो रही है.
सातवें चरण में केंद्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जोकि शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा. कोलकाता दक्षिण, मुर्शिदाबा,पश्चिम वर्द्धमान,और दक्षिण दिनाजपुर ,मालदा जिलों के34 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता मतदान कर रहे है इन सीटों पर कुल 86,78,221 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर कर रहे हैं. इनमें 44,44,634 पुरुष, 42,33,358 महिलाएं और 229 तीसरे लिंग के मतदाता हैं.
ऐसे में अब देखना होगा कि शाम तक सातवें चरण का मतदान प्रतिशत क्या रहता है. हालांकि, अभी तक पिछले चुनाव की तुलना में वोटिंग थोड़ी कम हो रही है.2016 में बंगाल में कुल मतदान 83% रहा था, जबकि सातवें चरण में 79.9% वोटिंग हुई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के अंतर्गत आजहो रहे मतदान में मतदाताओं से कहा की औ अपने मताधिकार का उपयोग करे और साथ ही कोरोना संक्रमण बचाव के सभी उपायों का पालन करने की अपील की है.
टीएमसी सांसद नुसरत जहां रूही और उनके माता-पिता ने कोलकाता के सातवें चरण के मतदान केंद्र पर वोट डाला है.



































