फिल्म इंडस्ट्री के मशूहर अभिनेता सुनील शेट्टी का आज 11 अगस्त को जन्मदिन है। सुनील शेट्टी का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है।उनोने अपने फिल्म करियर की शुरवात 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से की थी सुनील शेट्टी ने लगभग 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है ,एक्शन और रोमांटिक किरदारों के अलावा सुनील शेट्टी ने कॉमेडी में भी हाथ आजमाया और वहां भी सफलता हासिल की।
90 के दशक के सुपरस्टार रहे सुनील शेट्टी करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि सुनील एक्टर होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।सुनील की पत्नी माना भी बिजनेसवुमन हैं और अपने पति का बिजनेस में हाथ बटाती हैं। उनके पास कई लग्जरी बंगले, रेस्त्रां,गाड़ियां और फार्म हाउस है।
सुनील शेट्टी का खंडाला में एक बेहद आलीशान फॉर्म हाउस हैं। और वह अपने परिवार के साथ अक्सर यहीं वक्त बिताते हैं। 6200 sq ft में फैले इस लैविश फार्महाउस में प्राइवेट गार्डन, स्विमिंग पूल, डबल हाइट का लिविंग रूम, 5 बेडरूम, किचन है। इस फार्म हाउस में जरूरत का हर सामान मौजूद है। उनके इस फार्म हाउस की तस्वीरें देखने के बाद आपको आइलैंड जैसी फीलिंग आने लगेगी। इस फार्म हाउस को नेचुरल ब्यूटी को ध्यान में रखकर किया गया है। यहां से सनराइज और सनसेट का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
सुनील शेट्टी ने फिल्मों में आने से पहले ही 1991 में माना शेट्टी से शादी कर ली थी। सुनील और माना का करीब 8 साल तक अफेयर चला था। उनकी बेटी आथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।



































