प्रशांतअद्वैत संस्था (PrashantAdvait Foundation) के संस्थापक एवं सुप्रसिद्ध वेदांत मर्मज्ञ आचार्य प्रशांत (Acharya Prashant) ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित वेदांत महोत्सव में जनमानस को संबोधित करते हुए, निम्नलिखित बिंदुओं पर व्याख्यान दिया:
- युवाओं में मोबाइल एवं अन्य आधुनिक उपकरणों का दुष्परिणाम।
- महिला सशक्तिकरण के असली मायने।
- समसामयिक अध्यात्म में वेदांत का स्थान।
- धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास।
अनेक राष्ट्रीय बेस्टसेलर पुस्तकों के लेखक आचार्य प्रशांत की प्रेरणा से संचालित प्रशांतअद्वैत संस्था प्रति माह वेदांत महोत्सव का आयोजन करती है। इन महोत्सवों में देश दुनिया से भारी मात्रा में जिज्ञासु उपस्थित होते हैं। 24 से 26 जून को आयोजित वेदांत महोत्सव में सैंकड़ों साधकों ने आचार्य प्रशांत से अपने मन की बात की।
प्रशांतअद्वैत संस्था द्वारा, एक प्रकाशक के रूप में, 100 से अधिक आध्यात्मिक पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं। इनमें से कई पुस्तकें राष्ट्रीय बेस्टसेलर भी हैं।
आचार्य प्रशांत एक युवा मर्मदर्शी हैं, जिन्होंने देश के सर्वोच्च शिक्षा संस्थानों से विज्ञान एवं प्रबंधन की शिक्षा पाने के बाद प्रशासनिक सेवा के ऊपर एक आध्यात्मिक मिशन को चुना। उनके माध्यम से भारतवर्ष में वेदांत का प्रकाश काफ़ी तेज़ी से फैल रहा है। आचार्य प्रशांत के इस वृहद मिशन के साथ जुड़े 40 लाख से अधिक यूट्यूब फॉलोअर्स प्रतिदिन डिजिटल माध्यम से उन्हें सुन लाभ पा रहे हैं।
अगला वेदांत महोत्सव 29 से 31 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा।



































