अंबाला | हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को बहाल नहीं किया जाएगा, जबकि पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ऐसी मांग कर रही हैं।
पीडीपी की मांग के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में विज ने मीडिया से कहा, “महबूबा मुफ्ती द्वारा की गई मांगों के बावजूद, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को फिर से बहाल नहीं किया जाएगा।”
केंद्र ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।
ANI के मुताबित एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पर तीन कृषि कानूनों के संबंध में किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।



































