दिल्ली में लगाए गए एक हफ्ते के लॉकडाउन के चलते जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी कर विश्वविद्यालय परिसर में कई प्रकार के प्रतिबंध लागू किए हैं.
दिल्ली सरकार ने सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल को सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है. इस लॉकडाउन के साथ हि जेएनयू परिसर में नई पाबंदियों का ऐलान किया गया है. इस जारी आदेश में सभी ढाबों और खानपान स्थलों पर ग्राहकोंके आने अपर रोक लगा दी गई है हालांकि घर तक खाद्य पदार्थ पहुंचाने की सेवा चलती रहेगी.
आदेश के अनुसार परिसर में कार साफ करने वालों,घरेलू सेवक,फेरीवालों,चालक, माली के आने पर पाबंदी होगी. इसके अलावा छात्रावास परिसर के अंदर और आवासीय क्षेत्र में किसी दूसरे केघर या हॉस्टल में जाने पर सख्ती से पाबंदी होगी. कर्फ्यू के बिच में परिसर में आने जाने पर भी सख्त पाबंदी होगी.
इसके अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में भीड़ इकठा करने ,स्टेडियम या सड़कों पर सैर,सम्मेलन करने पर रोक होगी.विश्वविद्यालय ने लॉकडाउन के बिच सोमवार को केंद्रीय पुस्तकालय को बंद रखने की घोषणा की थी.
हालांकि आवश्यक सेवाओं और आपत्कालीन स्थिति में लोगों को चिकित्सा और आवश्यक सामान की आपूर्ति की इजाजत दी गई है.



































