श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिले के चांदगाम इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
“एक #पाकिस्तानी नागरिक सहित आतंकी संगठन JeM के 03 #आतंकवादी मारे गए। 2 एम-4 कार्बाइन और 1 एके सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद। हमारे लिए एक बड़ी सफलता,”आईजीपी कश्मीर के हवाले से ट्विटर पर एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा।



































