ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर वैक्सीनेशन पर चार सुझाव भेजे हैं. उन्होने सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात सरकारी सप्लाई चेन के बाहर कर ओपन मार्केट में वैक्सीन को उपलब्ध कराने की बात कही है.ताकि आम लोग इसका फायदा ले सकें.वो अपना डोज़ खुद खरीद सकें. इससे सरकार पर सप्लाई का बोझ कम होगा और वो ज्यादा जरूरत वाली जगहों पर फोकस कर पाएगी.नवीन पटनायक ने ओडिशा के लिए 25 लाख डोज की मांग भी की है.
ऐसे में जब देश में कोरोना की दूसरी लहर का भयंकर प्रकोप चल रहा है और कई राज्यों ने कोविड वैक्सीन की कमी की शिकायत की है, उनका मानना है कि इस महामारी के भयंकरसंकट का सामना केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर करना है जिसके लिए वह वैक्सीनेशन को लेकर सुगम और तेज करने के लिए वो कुछ सुझाव देना चाहते हैं.
सीएम नवीन पटनायक ने कहा की केंद्र और राज्य की सरकार को एक साथ वैक्सीन प्रोडक्शन के यूनिट बढ़ाने चाहिए जिससे भारत की वैक्सीन निर्माण की क्षमता का पूरा उपयोग किया जा सके. उन्होने यह भी कहा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिन वैक्सीन्स को भरोसेमंद एजेंसियों से मंजूरी मिल चुकी है, अब भारत की सरकार उसे अपने देश में मंजूरी दे, इससे हमें यहां पर वैक्सीन आपूर्ति बढ़ाई जा सके.
भारत में कोवैक्सीन और कोविशील्ड स्वदेशी वैक्सीन हैं जनवरी 2021 से इसका है प्रयोग हो रहा है.सीएम नवीन पटनायक ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि मेट्रो शहरों में जहा कोरोना के मामले अधिक सामने आ रहे है उस स्थानों पर वैक्सीनेशन को पहले प्राथमिकता दें.वैक्सीनेशनको तेजी के साथ आगे बढ़ाना होगा साथ हि उन्होंने कहा कि ये शहर देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरुरी हैं, ऐसे में यहां लेबर मूवमेंट’ के लिहाज से यहां लॉकडाउन लगाने से पूरे देश पर असर पड़ेगा.


































