केंद्र सरकार ने कोविड-19 के सोमवार को एक दिन में 2,73,810 नए मामले सामने आनेके बाद यह फैसला आया है.देश भर में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए कोरोना टीकाकरण का दायरा मई माह से बढ़ाया जाएगा मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोग भी टीका लगवा सकेंगे.
सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से कोरोना स्थिति को लेकर की गई लगातार बैठकों केबाद से केंद्र सरकार ने ये घोषणा की है सरकार ने अपने घोषणा में कोविड-19 टीकाकरण तीसरे चरण की बात कही है इस टीकाकरण में सभी 18 के ऊपर के लोगो का टीकाकरण किया जायेगा
इसके अलावा सरकार ने तीसरे चरण टीकाकरण में टीको की खरीद और टीका लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है. अधिकतर राज्यों में कोरोना मांमले बढ़ने के कारण दवाइयों और
ऑक्सीजन कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं.
केंद्र सरकार की ओर से कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वकर्स का टीकाकरण कराया था. फिर 60 साल और 45 साल अधिक लोगों के वैक्सीनेशन को मंजूरी दी गई थी.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है, ‘सरकार पिछले एक साल से अधिक समय से इस दिशा में प्रयास कर रही है कोरोना वैक्सीन कम से कम समय में अधिक से अधिक लोगो को लगाई जाए.
केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्यों को टीका निर्माताओं से अतिरिक्त खुराक सीधे खरीदने का अधिकार होगा.इसके साथ ही टीका निर्माताओं को उनकी 50 प्रतिशत तक आपूर्ति पूर्व घोषित दाम पर राज्य सरकारों और खुले बाजार में बेचने का अधिकार दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लगातार बैठकें की थीं.और इस बैठक में यह संदेश दिया था कि केंद्र सरकार अलर्ट मोड’ पर है. कारण देश में कोरोना काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है
सुबह 11.30 बजे पीएम ने पहली बैठक की उसके बाद कांविड-19 की की मौजूदा स्थिति परडॉक्टरों के साथ बातचीत की ,और शाम छह बजे दवा कंपनियों के साथ ऑनलाइन बैठक की थी



































