बिहार के जनता दल यूनाइटेड के विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का सोमवार को निधन हो गया. वे 68 वर्ष के थे. मेवालाल चौधरी कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे उसके बाद से हि वह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था उनका इलाज पटना के ही एक अस्पताल में चल रहा था.
आपको बता दे की मेवालाल चौधरी बिहार की तारापुर विधानसभा सीट से विधायक थे.सरकार नेउन्हें इस बार शिक्षा मंत्री का पद दिया गया था लेकिन कुछ विवाद के चलते उन्होंने शपथ लेने के तीन दिनों के बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था.
दूसरे राज्यों के जैसे भी बिहार में भी कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है. कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 8690 नए मामले सामने आए हैं जिसके संक्रमित की टोटलसंख्या 324117 हो गई है इसमें से 27 मरीजों की मौत भी हुई है राज्य में रविवार को मरने वालों की संख्या 1749 तक पहुंच गई थी.बिहार में अभी के कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 44700 है वही स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीज दर 85.67 फीसदी है.



































