इस साल फ़िल्मी दुनिया के कई कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कहा। , शुक्रवार को 93 वर्ष के दिग्गज संगीतकार वनराज भाटिया का मुंबई में अपने आवास पर निधन हो गया। वे दिल्ली विश्वविद्यालय में संगीत के पांच साल तक रीडर भी रहे। वनराज भाटिया ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म अंकुर से की थी । वह देश के पहले ऐसे संगीतकार रहे जिन्होंने विज्ञापन फिल्मों के लिए अलग से संगीत रचने की शुरूआत की। वनराज भाटिया ने अपने करियर में 7 हजार से ज्यादा विज्ञापनों सहित बहुत सी मशहूर फिल्मों और टीवी सीरियलों को संगीत दिया था। लंबे समय से वनराज भाटिया बढ़ती उम्र संबंधित बिमारियों से जूझ रहे थे। वह इन दिनों अकेले हाउस हेल्प के साथ मुंबई में ही रह रहे थे।
उन्हें , 1988 में टेलीविजन पर रिलीज हुई फिल्म ‘तमस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके अलावा सृजनात्मक व प्रयोगात्मक संगीत के लिए 1989 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने उन्हें 2012 में पद्मश्री पुरस्कार दिया था।



































