व्हाट्सएप के उपयोगकर्ताओं के लिए एक राहत की खबर है। अब कंपनी की नई नीति के तहत प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने पर भी 15 मई के बाद उपयोगकर्ताओं का खाता डिलीट नहीं होगा। सोशल मीडिया कंपनी की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर कई तरह की बातें चल रही थी । इस पर कंपनी ने रोक लगाते हुए अब यह राहत दी है। कंपनी ने कहा कि वह आने वाले दिनों में कुछ और हफ्तों तक उपयोगकर्ताओं के लिए नए रिमाइंडर जारी करेगी।



































