अगर आप इन दिनों स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका मूल्य 15 हजार रुपए से कम है और इन फोन में जबरदस्त फीचर्स शामिल हैं. इनकी कैमरा क्वालिटी भी शानदार है . इसके अलावा दमदार प्रोसेसर, बड़ी डिस्प्ले और अच्छे बैकअप वाली बैटरी दी गई है. आइये इनकी खुबिया देखे
Poco M2 Pro

पोको के फोन मौजूदा समय में काफी पसंद किए जा रहे हैं. Poco M2 Pro स्मार्टफोन की कीमत करीब 14,000 रुपए है और इसमें कई एडवांस फीचर हैं. फोन में डिस्प्ले साइज 6.67-इंच (1080×2400) ,4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज दिया गया है. इसे प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 720G और Adreno 618 GPU के साथ लॉन्च किया है. इसकी बैटरी कैपेसिटी 5020mAhकी है. इस फोन में जबरदस्त रियर कैमरा 48MP + 8MP + 5MP + 2MP और फ्रंट कैमरा 16MP दिया गया है.
REALME 6
रियलमी के इस फोन की कीमत करीब 13,000 रुपए है. बजट स्मार्टफोन की कैटेगरी में यह जबरदस्त ऑप्शन है. ये फोन MediaTek Helio G90T SoC प्रोसेसर पर काम करता है.डिस्प्ले 6.50-इंच (1080×2400), HD+ रिजॉल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन वाला डिस्प्ले है.फ्रंट कैमरा
16MP रियर कैमरा 64MP + 8MP + 2MP + 2MP , RAM
4GB इसमें बैटरी कैपेसिटी 4,300mAh की है . सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
REDMIi NOTE 9 PRO
इस फोन में आपको 2 वैरिएंट मिलेंगे. जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ बेस वेरिएंट मिलेगा. इसकी कीमत 13,999 रुपये है. वहीं दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 16,999 रुपये है. इस फोन में आपको डिस्प्ले 6.67-इंच (1080×2400) ,प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 720G · एवं 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा , रियर कैमरा 48MP + 8MP + 5MP + 2MP · मिलेगा, . फोन में बैटरी कैपेसिटी (mAh): 5020दी गई है जो 18 वॉट का फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है.



































