हरिद्वार , अभी कुम्भ मेले के रंग में रंगा हुआ है । हाल ही में कुंभ मेला क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलो के प्रकोप को देखते मेला प्रशासन को चिंता और बढ़ा दी हैं.शहर में देश एवं विदेशो से आये हुई लाखों भक्त हरिद्वार में आये हुए हैं. कुम्भ मेला प्रशासन की कुम्भ मेला की पूर्ण तैय्यारी के तमाम दावे किये थे, लेकिन वे सारे दावे परिणाम रहित रह गए. हरिद्वार में एक आश्रम से 32 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. ऋषिकेश क्षेत्र के ताज होटल में 83 और में 32 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है.
ऋषिकेश क्षेत्र के ताज होटल और हरिपुर कलां के गीता कुटीर आश्रम ,दोनों ही हॉटस्पॉट कुम्भ मेला क्षेत्र में आते हैं, इसलिए महाकुंभ पर भी कोरोना संकट मंडराने लगा है. भूपतवाला के गीता कुटीर ,जो की भूपतवाला में स्थित है ,वह 32 कोरोना संक्रमित एक साथ मिले। इसके बाद आश्रम को सील कर दिया गया है. कुंभ मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी गई है. शाही स्नान , 12 अप्रैल को है वह पहले से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है. और जिनमे बीमारी के संदिग्ध लक्षण हैं, उनकी स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उनका टेस्ट जरूर कराया जाएगा. उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि कोरोना गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन कराने की बात कही है.



































