भारत के तैराक साजन प्रकाश ने शनिवार को इतिहास रच दिया इसके साथ ही वह 27 वर्षीय साजन प्रकाश ओलंपिक के लिए ‘ए’ क्वालीफिकेशन मार्क को पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं. साजन प्रकाशने रोम में सेट्टे कोल्ली ट्रॉफी में पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाय वर्ग में एक मिनट 56.38 सेकंड का समय निकाला. रियो ओलंपिक 2016 खेल चुके साजन प्रकाश ने टोक्यो ओलंपिक ‘ए ’ स्टैंडर्ड में प्रवेश में 0.1 सेकंड से कामयाब रहे. तोक्यो ओलंपिक ए स्टैंडर्ड एक मिनट 56.48 सेकंड है. केरल के इस तैराक ने पिछले सप्ताह बेलग्रेड ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में एक मिनट 56.96 सेकंड का समय निकाला था.
साजन ने जो समय निकाला(1:56:48 मिनट) है वो ओलंपिक ए क्वालिफिकेशन मार्क से बेहतर है. छह भारतीय तैराकों ने 2019-2020 ओलंपिक क्वालीफिकेशन लिमिट में बी क्वालिफिकेशन हासिल किया था. बी क्वालिफेशन के जरिए वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है. जबकि ए क्वालिफिकेशन मार्क से सीधे एंट्री मिलती है. कई भारतीय तैराक पहले ओलंपिक में भाग ले चुके हैं लेकिन साजन से पहले और किसी ने ए क्वालिफिकेशन मार्क को तोड़कर सीधे क्वालीफाई नहीं किया था



































